Θ बेतिया – बगहा:– विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शिक्षक ने बच्चों को समझाया

बगहा 10 अक्टूबर
✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शिक्षक सुनिल कुमार ‘राउत’ ने विद्यालय के बच्चों को इसके बारे में समझाया ताकि वें मानसिक रुप से मजबूत हों।
उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर ‘मानसिक स्वास्थ्य प्रोत्साहन और आत्महत्या रोकथाम’ को थीम बनाया है। विश्व में प्रत्येक वर्ष लगभग आठ लाख लोग आत्महत्या करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इसका बड़ा कारण वर्तमान समय में लोगों के जीवनशैली में हो रहा बदलाव है।
मानसिक अस्वस्थता के कारण ही लोग के जीवन में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
बच्चों को समझाते हुए शिक्षक ने कहा कि हर व्यक्ति को मानसिक बीमारियों से बचाव के लिए जीवन शैली को व्यवस्थित रखना होगा। T.V., मोबाइल पर अधिक समय नही बिताए, समय पर पर्याप्त नींद लेने के साथ समय पर आराम और संतुलित भोजन करना चाहिए।
हम खुले वातावरण में, प्रकृति के बीच पेड़ पौधे के साथ रहें, नकारात्मक सोंच से बचें, परिवार के सम्पर्क में रहें। अकेलापन से बचना होगा तथा संतुलित आहार लेना चाहिए।

मन में किसी प्रकार का प्रश्न हो, विचार उत्पन्न हो रहें हों तो उसे तत्काल विश्वसनीय व्यक्ति, चिकित्सक से साझा कर उचित परामर्श, उपचार का लाभ लेना चाहिए।
मानसिक अनुशासन से ही व्यक्ति के जीवन पर सकारत्मक प्रभाव पड़ता है तथा स्वच्छ विचार उत्पन्न होते हैं जो सफलता के लिए आवश्यक है।




Recent Comments