आले सऊद शासन को हथियार बेचना जारी रखेगा ब्रिटेन
खबरें देश विदेश ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा
गार्डियन समाचार पत्र ने लिखा है कि ब्रिटेन की प्रधानमंत्री, फ़ार्स की खाड़ी के देशों के साथ व्यापार बढ़ाने के प्रयास में हैं और उन्होंने सऊदी अरब को हथियार न भेजने की मांग को अनदेखा कर दिया है।
गार्डियन समाचार पत्र ने गुरुवार की अपनी रिपोर्ट में लिखा कि ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थ्रेसा मे ने सऊदी अरब को हथियार बेचने और व्यापार के मुद्दे को ही दृष्टिगत रखा है जबकि यह देश के आंतरिक क़ानून की खुला उल्लंघन है।
इस रिपोर्ट में आया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने यमन में मानवीय त्रासदी की अनदेखी करते हुए प्रयास कर रही हैं कि सऊदी अरब के साथ व्यापारिक संबंधों में किसी भी प्रकार की रुकावट न रहे।
गार्डियन समाचार पत्र लिखता है कि ब्रिटिश सरकार की विदेश नीति में मानवाधिकार और मानवीय मामलों का कोई स्थान नहीं है।
अमरीका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ़्रांस सहित पश्चिमी सरकारें, सदैव से सऊदी अरब को भारी हथियार बेचने वाली रही हैं।
ब्रिटेन में नागरिक कार्यकर्ताओं के प्रयासों और कार्यवाहियों के बावजूद थ्रेसा मे की कंज़रवेटिव सरकार ने सऊदी अरब को सैन्य उपकरण और हथियार बेचने ने इन्कार नहीं किया।
सऊदी अरब ने मार्च 2015 से अमरीका के इशारे पर यमन पर व्यापक हमले आरंभ किए हैं। सऊदी अरब के हमलों के दौरान पिछले दो साल में यमन के 11 हज़ार से अधिक लोग मारे गये हैं।




Recent Comments