छपरा विधायक ने किया शहर के कई छठ घाटों का निरीक्षण
दैनिक खोज खबर, छपरा
लोक आस्था का महापर्व छठ के लिए विभिन्न छठ घाटों पर चल रहे तैयारी का जायजा स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने लिया। इस दौरान विधायक के साथ सदर अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर रघुवर नारायण सिंह मौजूद थें।

विधायक ने धर्मनाथ मंदिर घाट, महमूद चौक घाट, दहियांवा घाट, सोनारपट्टी घाट, रूपगंज घाट, आर्यनगर घाट, राजेंद्र सरोवर घाट का निरीक्षण किया। संबंधित घाटों के आयोजकों और स्थानीय लोगों से विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने मुख्य आवश्यकताओं के बारे में जाना, विधायक डॉ गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष से स्पष्ट निर्देश दिया कि तैयारी मे आयोजकों को संसाधन अविलंब उपलब्ध कराया जाए जिससे छठ घाट सुदंर समय से पहले बन जाए।

इस दौरान सोनारपट्टी घाट पर मौजूद आयोजक वार्ड 29 के वार्ड पार्षद पति सह समाजसेवी पप्पू चौहान को तैयारी के संबंध में विधायक ने कहा कि यहाँ ऐसी व्यवस्था की जाए कि चार पहिया वाहन भी आसानी से घाट के पहले तक आसानी पूर्वक आ जाए,जिससे दूर से आनेवाले लोगों को सहुलियत हो।

इसके बाद विधायक ने राजेंद्र सरोवर पर उपस्थित नगर निगम कर्मचारी असगर अली को सफाई पर कुछ मुख्य बातों पर ध्यान देकर काम करने का निर्देश दिया।मौके पर मौजूद सदर अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर को संवेदनशील घाटों को चिन्हित करके गोताखोरों की उपलब्धता कराने का निर्देश दिया।

इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने बताया कि समयपूर्व छठ घाट के निरिक्षण का एकमात्र उद्देश्य इस महापर्व पर समय रहते तैयारी पूर्ण कराना है ताकि व्रतियों को सहुलियत हो और कुव्यवस्था से बचा जा सकें।इस दौरान भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, जीतु सिंह,दयानंद प्रसाद उर्फ पप्पू चौहान,अमरेन्द्र कुमार,सुनिल कुमार समेत स्थानीय लोग मौजूद थें।