धेनुकी में सड़क दुर्घटना, टोटो चालक की मौत
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। थाना क्षेत्र के धेनुकी में एसएच-73 पर सड़क दुर्घटना में टोटो चालक की मौत हो गई । मृतक गौरा थाना क्षेत्र नेथुआ गांव का दिनानाथ राय बताया जाता है । मिली जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह सवारी लेने गए थे। घायल अवस्था में उन्हें मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहाँ से सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन एम्बुलेंस में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




Recent Comments