मांझी पूर्वी पंचायत के मुखिया व जदयू नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
मांझी(सारण)। मांझी पूर्वी पंचायत के मुखिया व जदयू नेता नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान को मांझी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि मुखिया पर एससीएसटी एक्ट का एक मामला लंबित था। तथा उक्त केस के सिलसिले में सारण के एसपी हर किशोर राय ने मुखिया की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। गिरफ्तार मुखिया के परिजनों ने बताया कि मुखिया को मांझी पुलिस ने बेल दे रखा था बावजूद इसके गिरफ्तार किया जाना न्यायोचित नही है। मंगलवार को अहले सुबह गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मुखिया को रिविलगंज थाना भेज दिया। तथा फिर छपरा जेल भेज दिया गया।




Recent Comments