मढ़ौरा में चोरी छिपे दुकान खोलने व लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने की कार्रवाई
मढ़ौरा(सारन) । नगर के मुख्य बाजार की गलियों में चोरी छिपे दुकान खोलकर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे दुकानदारों के खिलाफ ट्रेनी आईपीएस सह थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने अपना अभियान चलाया । पुलिस की तीन गाड़ियों के साथ संदीप सिंह के बाजार पहुंचते ही हड़कंप मच गया । बाजार में बिना मतलब भी पहुंचे लोग जल्दी में भागने का रास्ता तलाश करते दिखे। वही अवैध रुप से दुकान खोलकर सरकारी निर्देश का उल्लंधन करना कई दुकानदारों को भारी पड़ता दिखा । मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने लॉक डाउन नियम तोड़ने के आरोप में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। ट्रेनी आईपीएस संदीप सिंह ने स्पष्ट रुप से दुकानदारों को हिदायद दिया की वे सरकार के निर्देश का पालन करे। जिन दुकानों को खोलने की छूट मिली है, वही दुकाने खुलेगी । अन्य दुकानदारों द्वारा बिना अनुमति का दुकान खोला जाता है तो कारवाई की जायेगी ।
• स्टेशन रोड से बाइक भी पुलिस ने किये जब्त:
मुख्य बाजार के स्टेशन रोड के इलाहाबाद बैंक, एलआईसी के नजदीक लोगों की जमा भीड़ को बल प्रयोग कर पुलिस ने खदेड़ जाम हटाया । यहां खड़ी कुछ बिना अनुमति की बाइकों को पुलिस ने जब्त कर लिया ।सब्जी बाजार रोड में अनाधिकृत रूप से खोले दुकानदारों को पुलिस ने कड़े निर्देश दिये है । संदीप सिंह ने कई दुकानों का शटर उठवा कर भी पड़ताल करवायी और देखा की दुकाने खुली है बंद ।




Recent Comments