पानापुर (सारण)थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव में  गुरुवार की रात  आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गाना बजाने को लेकर दो गुटों में जमकर  मारपीट हुई।बताया जाता है कि छठव्रत के समापन की रात छठ घाट पर आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था ।इसी दौरान अपना अपना फरमाइशी गाना बजाने को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गए ।इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले ।मारपीट की इस घटना में  सुरेंद्र राय ,अनिल कुमार ,शिवपूजन राय एवं संतोष कुमार यादव घायल हो गए ।सभी घायलों को इलाज के लिए परिजन पीएचसी पानापुर लाये जहां गंभीररूप से घायल सुरेंद्र राय को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छपरा रेफर कर दिया।