
पानापुर (सारण)थाना क्षेत्र के दो अलग अलग कांडो में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के धेनुकी एवं सतजोड़ा गांव में कुछ दिनों पूर्व मारपीट की घटना हुई थी।जिसको लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।इस मामले में फरार चल रहे धेनुकी गांव निवासी हरेंद्र महतो एवं सतजोड़ा गांव निवासी जयदयाल महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।




Recent Comments