पानापुर(सारण)शुक्रवार की दोपहर प्रखंड कार्यालय के सभागार में मुखिया संघ ने स्थानांतरित बीडीओ महम्मद सज्जाद के विदाई पर सम्मान समारोह का आयोजन किया।प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष नेमा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में उपस्थित पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने फुलमाला,बुके व अंगवस्त्र देकर बीडीओ को सम्मानित किया।इस मौके उपस्थित मुखिया संघ के अध्यक्ष नेमा सिंह ने स्थानांतरित बीडीओ महम्मद सज्जाद की कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि सज्जाद साहब ने अपने कार्यकाल में जो काम किया है उसे भुलाया नही जा सकता। वही उपस्थित अन्य लोगों द्वारा भी बीडीओ के कार्यकाल की सराहना की गई।इस मौके पर मुखिया अनील कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह,विजेंद्र सिंह, अनील कुमार, मुखिया प्रतिनिधि कौशल किशोर सिंह, रंजीत सिंह,पंकज सिंह, बब्लू सिंह जिलापार्षद प्रतिनिधि अभिषेक सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे।