मांझागढ़/ गोपालगंज: गर्मी और उमस के वजह से सर्प डंस की घटना बढ़ गयी है ।जिसके वजह से लोग भयभीत है ।शुक्रवार की सुबह मांझागढ़ थाना क्षेत्र सेख परसा गांव के सुबास महतो के 14 वर्षीय पुत्री घर मे भोजन बनाने का कार्य कर रही थी इसी विच सर्प डंस लिया घटना घटते ही परिजन युवती को इलाज हेतु मांझा सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ।के भर्ती कराया जहाँ इलाज चल रही है ।गुरुवार को मांझागढ़ लँगतु हाता गांव के मनेजर महतो के 15 वर्षीय पुत्र सन्दीप कुमार घर से बाहर एक बगीचे के समीप शौच कर रहा था इसी विच सर्प डंस लिया जिसका इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया ।