
इसुआपुर ( सारण ) :- इसुआपुर प्रखंड के संस्कारदीप इन्टरनेशनल स्कूल परिसर में सहवाँ महादलित बस्ती के सैकड़ों जरुरतमंदो को मुखिया संगम बाबा के द्वारा राहत सामग्री का पैकेट दिया गया । वहीं संगम बाबा ने बताया की इसुआपुर प्रखंड क्षेत्र के लगभग 5-6 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गाँवों के सैकड़ों जरुरतमंदो को रोजाना यहीं स्कूल परिसर से हीं कच्चा राशन-सब्जी का पैकेट उपलब्ध करवा दिया जाता है । और रोजाना सैकड़ों जरुरतमंद लोग कच्चा राशन-सब्जी का पैकेट इस स्कूल परिसर से आकर ले जाते हैं । वहीं प्रखंड के दर्जनों नौजवान राशन-सब्जी के पैकेट को बनाने में और जरुरतमंद लोगों के बीच बाँटने के कार्य में रोजाना लगे हुये हैं । मौके पर मुखिया मनोज साह, विकास बाबा, दिलिप राय, अखिलेश राय, नितेश राय, विवेक राय, वार्ड सदस्य सोनालाल माँझी, सुरेन्द्र महतो, शैलेन्द्र राय, चितरंजन उपाध्याय, बिरेन्द्र साह, उपस्थित थे ।




Recent Comments