
भाजपा नेता प्रियरंजन सिंह युवराज दिव्यांग को ई ट्राई साइकिल का चाभी सौंपते हुए
अमनौर के भाजपा नेता ने दिव्यांग को मोटर चालित ई ट्राई साइकिल किया सुपुर्द
अमनौर /सारण – स्थानीय विश्व प्रभा केन्द्र परिसर में भाजपा नेता ने प्रियरंजन सिंह युवराज ने एक दिव्यांग को मोटर चालित ई-ट्राई साईकिल सौंपा. शनिवार को भाजपा नेता प्रियरंजन सिंह युवराज के हाथों मोटर चालित ई-ट्राई साईकिल पाकर जिले के रिवीलगंज निवासी स्व सुरेन्द्र सिंह के 35 वर्षीय पुत्र पवन कुमार सिंह के चहरे पर खुशियां साफ-साफ झलक रहा था. दिव्यांग ने बताया की स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी से इसको लेकर गुहार लगाया था जिसके बाद मुझे ई-ट्राई साईकिल दिया गया है. इससे मेरे जीवन में खुशियां मिली है. इसके लिए स्थानीय सांसद श्री रूडी के प्रति आभार भी जताया. इस मौके पर भाजपा नेता श्री युवराज ने कहा की दिव्यांग जन ईश्वर के प्रतिबिंब है. इनकी मदद करना समाज का कर्तव्य बनता है. इस मौके अंगद कुमार , पीयूष कुमार, अभिषेक कुमार सिंह , सुरेन्द्र साह, ललन बांसफोड़ समेत अन्य थे.




Recent Comments