दारौंदा (सिवान) ।दरौंधा थाना क्षेत्र के पकवलिया गांव में आपसी जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।आपसी विवाद में तू तू मैं मैं का रूप लेते हुए झगड़ा का रूप धारण कर लिया।जिसके बाद जमकर हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल मरीज की पहचान सर्वजीत साह उम्र 30 वर्ष पिता रामजी साह किरण देवी उम्र 28 वर्ष के रूप मे किया गया है.इसके बाद परिजनों द्वारा घायल मरीज को इलाज के लिए दारौंदा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों के देखरेख में इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों के तरफ से थाना में आवेदन दे दिया गया है।इधर घटना की सूचना मिलते ही दरौंधा थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह मामले की जांच में जुट गए है।