राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया : मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मझौलिया प्रखंड के बरवा सेमरा घाट पंचायत स्थित बघम्बर पुर गांव में इजरायल तकनीक पर आधारित सिंह बायो फ्लॉक फिश फॉर्म का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने ने फॉर्म के ऑनर रामभरोस सिंह के पुत्र देवानंद सिंह व विवेक सिंह से पूर्ण जानकारी ली और कहा कि मछली पालन उद्योग के लिये चंपारण की जलवायु एवं धरती काफी अनुकूल है । उन्होंने चंपारण वासियों से कहा कि मछली पालन कर के किसान अपनी आय बढ़ा सकते है । तथा जीवकोपार्जन के लिए मछली पालन भी उद्योग है । उन्होंने कहा कि मत्सयपालन उद्योग के लिए बिहार सरकार हर सम्भव सहायता देने को तैयार है । इस उद्योग में अनुदान ऋण सुविधा के साथ ही वाहन ऋण भी उपलब्ध है । वाहन ऋण से मत्स्य पलकों को अपने उत्पाद को बाजार में ले जाने की सहूलियत होगी । उन्होंने चंपारण वासियों को नववर्ष का सौगात देते हुए कहा कि मत्स्य पालन उद्योग को सफल बनावे । तथा अपनी आमदनी बढ़ावे ।इस दौरान मत्स्य पालन संबंधित प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया । इस मौके पर डी जी पी गुप्तेश्वर पांडेय डी एम डॉ निलेश रामचंद्र देवरे एस पी निताशा गुड़िया एस डी एम विद्यानाथ पासवान एस डी पी ओ पंकज कुमार रावत बीडियो चंदन कुमार सि ओ जौवाद आलम पुलिस इंस्पेक्टर राकेश कुमार थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष पुलिस अधिकारी और आरक्षी उपस्थित थे ।इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य डॉ एन एन साही जिलाध्यक्ष सत्रुधन प्रसाद कुशवाहा अरुण कुमार ठाकुर असलम हक्की प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल दूधनाथ सिंह संभु पांडेय डॉ राजन कुशवाहा ने माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया । वही मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए विधायक प्रकाश राय एवं मदन मोहन तिवारी जिला पार्षद विनय साही सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।