तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में तरैया अमनौर एसएच-104 मुख्य सड़क पर रविवार की रात्रि सड़क दुर्घटना में रेफरल अस्पताल तरैया के एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस चालक घायल फरीदपुरा गांव निवासी रंजीत राम का इलाज रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया। परिजनों ने बताया कि रविवार की संध्या बाइक से रंजीत अपने ससुराल जा रहा था। तभी बेलहरी गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर से टक्कर हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी एम्बुलेंस चालक को तरैया पुलिस अस्पताल पहुंचाई जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गम्भीरवस्था में छपरा सदर रेफर कर दिया गया।