मढ़ौरा(सारण)। गुरुवार को शीलहौरी गांव के 42वर्षीय व्यक्ति की ह्रदयाघात से मौत से हो गई।मृतक सचिदानंद सिंह का 42वर्षीय पुत्र संजय सिंह बताया जा रहा है।घटना के संबंध में बताया गया है कि मृतक एकाएक शीलहौरी महाशिवरात्रि के मेले में सड़क पर गिर गया।जिसकों आनन फानन में परिजनों ने मढ़ौरा रेफरल अस्पताल पहुंचाया।जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसको पहले से कुछ गंभीर बीमारी था लेकिन फिलहाल ठीक लग रहा था।अचानक बेहोश होकर गिर गया और अस्पताल में डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है।मौत की ख़बर सुन पत्नी सुमांती देवी का रो रो कर बुरा हाल था।वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।