मढौरा (सारण)। गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से बहुआरा पट्टी पंचायत के सेमल सराय चंवर में भैंस चारा रहा युवक झुलस गया।स्थानीय लोगों की मदद से उसे नजदीक के स्वास्थ केंद्र नगरा पी एच सी में लाया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया गया है।जख्मी युवक सेमल सराय गांव निवासी शिव लोचन साह का पुत्र 30 वर्षीय मिथिलेश साह बताया गया है।मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को चंवर में युवक भैंस चारा रहा था, तभी आकाश में गरज के साथ बिजली चमकी और भैंस के शरीर पर आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौके पर मौत हो गई।वही उसे चराने गये शिवलोचन साह के 30 वर्षीय पुत्र मिथलेश साह झुलस गये।जिसमे उनके पीठ के चमड़े जल गये और पैर से उठने में परेशानी हो गई।आकाशीय बिजली की धमक सुन आसपास के गाँव के लोग गौरा ओपी को सूचना देने के साथ ही मौके पर पहुंचे। गौरा ओपी प्रभारी रामचन्द्र तिवारी ने मौके पर पहुचकर उसे नगरा अस्पताल पहुँचाया।जहा उसका प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया।