बनियापुर।(सारण)।बनियापुर अंचल 01 के  नवसृजित प्राथमिक विद्यालय महुआरी टोला में कार्यरत रसोइया सह सहायक ने कोरोना संक्रमण से लड़ते-लड़ते बुधवार को दम तोड़ दिया।रसोइया की मौत से जहाँ एक ओर उनके परिजनों मे कोहराम मच गया है।वही इस दुःखद घटना से शिक्षक समुदाय भी काफी मर्माहत है।निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी सह कन्या मध्य विद्यालय बनियापुर के एचएम मोहम्मद जलालुद्दीन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृत रसोइया सह सहायक 35 वर्षीय दिनेश कुमार पिछले एक पखवाड़े से कोरोना संक्रमण में बीमार चल रहे थे।जिनका बुधवार को मौत हो गया।मृतक परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।जिसके निधन से परिवार  बेसहारा हो गया है।शिक्षक नेताओं ने सरकार से मृत रसोईया के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।