आइसक्रीम बेचने वाले से मारपीट में दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
तरैया।18.05.2018
आइसक्रीम बेचने वाले के साथ मारपीट करने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।जिसमे खराटी गाँव के धर्मा महतो और परसन महतो शामिल है।घटना के सम्बंध में तरैया निवासी जगमोहन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।जिसमे खराटी गाँव के धर्मा महतो,परसन महतो,लड्डू महतो,साहेब महतो एवं राजा महतो को अभियुक्त बनाया गया था।लगभग एक सप्ताह पूर्व अर्जुन राम ठेला पर आइसक्रीम बेचने उसी रास्ते से जा रहा था।तो अभियुक्तों ने आइसक्रीम खाकर उसके पैसे नही दिये।जब वह पैसा मांगा तो उसेके साथ मारपीट करने लगे।फिर पीड़ित ने इसकी सूचना अपने आइसक्रीम फैक्ट्री के मालिक को दिया जब वे पहुँचे तो तो उनके साथ भी अभियुक्तों ने मारपीट किया।जिसके आलोक में पुलिस ने दो लोगो को जेल भेज दिया है।