सारण :अगामी 21 जनवरी को मानव श्रृंखला को लेकर निकली गई जागरूकता रैली  
अमनौर /सारण 

दहेज व बाल- विवाह के विरुद्ध आगामी 21 जनवरी को आयोजित राज्य ब्यापी मानव श्रृंखला की  तैयारी व जागरूकता को लेकर अमनौर में बाईक रैली निकाली गयी. उक्त बाईक रैली को मढौरा एसडीओ संजय कुमार राय ने हरी झंडी दिखा रवाना किया.   मंगलवार को अमनौर बीडीओ वैभव कुमार नेतृत्व में निकाली गयी बाईक रैली में प्रखंड कर्मी , अंचल कर्मी,  शिक्षक, जीविका कर्मी , प्रेरक , टोला सेवक , केआरपी व दर्जनों समाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.  उक्त जागरुकता रैली  प्रखंड मुख्यालय से चलकर अमनौर बाजार होते हुए हरनारायण,अमनौर कल्याण , धर्मपुरजाफर व धरहाराखुर्द आदि पंचायतों के विभिन्न गांवों का दौरा किया.  “हम तुम बनाये एक ऐसी राह ,हो दहेज उन्मूलन , नहीं हो बाल – विवाह”  तथा खुद से शुरूआत करे, दहेज प्रथा के खिलाफ लड़े” ,सरकार का यही संदेश ,बाल -विवाह मुक्त हो अपना प्रदेश “आदि नारों के साथ   21 जनवरी को मानव श्रृंखला में शामिल होने को लेकर आमलोगों से भी अपील की गयी. इस रैली में  सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव , केआरपी प्रमीला पाठक, बीभा कुमारी, एचएम शंभु प्रसाद ,बीरमणी सिंह, पूर्व मुखिया  राजकुमार सिंह, कोऑर्डिनेटर शालिनी जयसवाल ,मो. तौसीफ आलम सुनील कुमार, मो. अली, योगेन्द्र यादव , कमलेश कुमार, मो. कमालुद्दीन , धर्मेन्द्र राम, नवीन पुरी  आदि सैकड़ों की संख्या लोग शामिल थे.