चोरो ने 60 हजार नकदी समेत लाखों रुपये की सम्पत्ति चुरायी
तरैया(सारण):18.05.2017:
थाना क्षेत्र के गुणराजपुर गांव में गुरुवार की रात्री एक घर से चोरो ने 60 हजार नकदी सहित लाखो रुपये मूल्य की सम्पत्ति चोरी कर चम्पत हो गये हैं।घटना के सम्बंध में पीड़ित गृहस्वामी अच्छेलाल राय की पुत्र विकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात में चोरो ने घर के पीछे शौचालय के कमड़े के सहारे छत पर चढ़कर आंगन में उतरकर बारी -बारी से तीन कमरे में घुस कर एक बड़ा बक्सा एवम एक छोटा बक्सा से चाँदी का पायल 05,सोने का मंगलसूत्र 01,नथिया 03 एवं अंगूठी 02 कुल ग्यारह थान गहने ,कीमती कपड़े एवम साठ हजार रुपये नकदी सहित लाखो रुपये की सम्पत्ति चोरी कर फरार हो गये हैं।इस सम्बंध में बिकेश कुमार ने बताया कि घर निर्माण के लिये गुरुवार को 70 हजार रुपये डाकघर से निकासी कर घर लाये थे।जिसमें मात्र दस हजार रुपये ही मजदूर को दिया था।बाकी 60 हजार रुपये घर मे रखे थे।वही अगले माह बहन की शादी हैं।जिसकी तैयारी के लिये रखे गहने एवम कीमती कपड़े रखे थे।जो चोरी हो गया है।सुबह में घर से 100 मीटर दूरी पर खेत मे चोरो ने दोनों बक्सा तोड़कर कपड़े गहने एवम रुपये निकालकर फेक दिये थे।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद कांड के अनुसंधान में जुट गये है।