सारण :बीमारी के दौरान शिशु का कैसा हो आहार बीआरजी की महिलाए माताओं को करेगी जागरूक
रम्भा गुप्ता की रिपोर्ट
तरैया:बीमारी के दौरान शिशु का आहार कैसा हो अब ग्रामीण क्षेत्रो में इसकी जानकारी बीआरजी की महिलाए घुम-घुम कर देंगी।ब्लॉक रिसोर्स ग्रुप (बीआरजी) में आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को रखा गया है।जो ग्रामीण क्षेत्रो में घूम-घुमकर नवजात शिशु की माताओं को जागरूक करेंगी।और उन्हें जानकारी देंगी की अगर छः माह से कम उम्र का शिशु बीमार है।तो उस अवधि में उन्हें कैसा आहार दिया जाय।इसके लिए रेफरल अस्पताल तरैया के परिसर में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में बीआरजी का प्रशिक्षण हुआ।जिसमें मसरख सीडीपीओ संगीता कुमारी,इसुआपुर सीडीपीओ ललिता कुमारी,पानापुर पर्यवेक्षिका प्रियंका कुमारी,तरैया पर्यवेक्षिका शशिबाला कुमारी, छपरा डीटीओ-ऑन प्रणव कुमार,तरैया स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर गिलानी,तरैया केयर के प्रखण्ड प्रबंधक निकेश दुबे,मसरख के प्रवेज रजक,पानापुर के आशुतोष रजक,इसुआपुर के अमित रंजन आदि थे।