
छपरा: जिला आईनबॉल के स्पोर्ट्स एंबेसडर आलोक गुप्ता को बनाया गया है उक्त दायित्व इनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए दिया गया इस संबंध में आलोक ने बताया कि आईनबॉल के स्पोर्ट्स एंबेसडर बनाया गया है गौरतलब है कि आलोक पूर्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक के रूप में कार्य कर चुके हैं लिओ क्लब छपरा सारण के पीआरओ एवं सचिव पद पर भी कार्य किए हैं अन्य संस्थाओं में भी अपना बहुमूल्य समय देते हैं वर्तमान में लायंस क्लब यंगस्टर गजानंद के चार्टर सचिव हैं।आलोक ने बताया कि
फिटनेस किसी भी देश का आधार होता है, ओलिम्पिक मेडल गणना में हमेशा शीर्ष पर रहने वाले देश सबसे ज्यादा ताकतवर भी माने जाते हैं इसका सीधा मतलब है कि उन्होंने अपनी फिटनेस को देश के विकास के लिए बराबर इस्तेमाल किया। हाल ही में देश की शिक्षा नीति में एक बड़ा बदलाव किया गया और खेल और शारीरिक गतिविधयों को स्कूली शिक्षा में प्राथमिकता दी गई, श्री किरण रिजिजू के इसी लक्ष्य के मद्देनजर योटी फाउंडेशन और आइनबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त प्रयास से खेलों का राजा नामक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें देशभर के विभिन्न जिलों में आईनबॉल के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अम्बेसडर नियुक्त किये जा रहे हैं। जिनका मकसद होगा खेलों का राजा नामक ओलिंपिक फार्मूला को सभी स्कूलों में क्रियान्वित करवाना और आने वाली पीढ़ियों को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत कर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना और बच्चों का खिलाड़ी और खेल प्रबन्धन के रूप में फुल टाइम कैरियर बनाना। आने वाले समय में इन छोटे बच्चों को विश्व स्तर की लीग में खेलने का मौका भी मिलेगा। खेलों के राजा अभियान के बिहार के मैनेजर और ईस्ट जोन के हेड रंजन कुमार बिहार आईबॉल के संरक्षक मनीष कुमार विपिन सिंह और आईनबॉल के बिहार के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शैलेश कुमार राय,राजेन्द्र काॅलेज के प्रोफेसर डाॅ विभु कुमार,लायंस गजानंद के अध्यक्ष अमरनाथ, प्रकाश, संदीप, नारायण पांडे,अभिजित,अनुरंजन इत्यादि लायंस एवं लियो से सभी सदस्यों ने आलोक को बधाई दी है।




Recent Comments