
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर आयोजित होगा श्री चेतन चौहान स्मृति क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा
सीवान / 27 अगस्त : राष्ट्रीय खेल दिवस [ 29 अगस्त ] के अवसर पर क्रीड़ा भारती उत्तर बिहार प्रांत व स्वैच्छिक न्यास – शंखनाद सीवान के तत्वावधान में एक बिहार स्तरीय ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा आयोजित किया जा रहा है ।
यह प्रतियोगिता क्रीड़ा भारती के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय चेतन चौहान के स्मृति में आयोजित किया जा रहा है ।
उक्त जानकारी क्रीड़ा भारती उत्तर बिहार प्रांत के मंत्री अमित कुमार ठाकुर ने दी ।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में ध्यानचंद जी से संबंधित कुल 20 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे ।सभी प्रश्न के चार उत्तर भी दिए जाएंगे, जिनमें सही उत्तर के सामने ✅ का टिक लगाना होगा ।प्रतियोगिता के प्रश्न हिन्दी व अंग्रेजी में उपलब्ध रहेंगे ।
वहीं श्री चेतन चौहान स्मृति क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के संयोजक रवि कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्वैच्छिक व निशुल्क है ।प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागी को क्रीड़ा भारती उत्तर बिहार प्रांत की ओर से एक ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे ।
परीक्षा संयोजक ने बताया कि इस परीक्षा के दस श्रेष्ठ प्रतिभागी को पुरस्कार के रूप में विशेष प्रमाणपत्र व पुस्तक से पुरस्कृत किए जाएंगे ।
उन्होंने बताया कि इस ऑनलाइन प्रतियोगिता के लिए अभी बिहार के विभिन्न जिलों व देश के अन्य राज्य से लगभग एक हजार प्रतिभागियों ने अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है । 28 अगस्त के देर शाम तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चालू रहेगा ।
परीक्षा संयोजक श्री श्रीवास्तव ने बताया कि इस ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थी को 28 अगस्त को देर रात्रि एक गुगल लिंक भेजा जाएगा । उस लिंक में ही मेजर ध्यानचंद जी से संबंधित कुल बीस प्रश्न होंगे । सभी परीक्षार्थी उस लिंक के माध्यम से ही परीक्षा में शामिल होंगे ।
परीक्षा का परिणाम एक सितंबर को प्रसारित किया जाएगा ।




Recent Comments