बड़हरिया में शौचालय की टंकी से शराब बरामद

✍परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान थाना क्षेत्र के गौसीहाटा गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर शौचालय की टंकी से बारह सौ बोतल विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि इस दौरान शराब कारोबारी फरार हो गया। उत्पाद अधीक्षक प्रिया रंजन ने बताया कि शौचालय के अंदर भारी मात्रा में शराब रखने की सूचना मिली। इंस्पेक्टर जनार्दन प्रसाद व मुन्ना कुमार चंद्रमणि के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी में 19 कार्टन विदेशी व 11 कार्टन बंटी बबली शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की ढाई लाख रुपए आंकी गई है। गौसीहाटा गांव के रामबाबू प्रसाद व राकेश कुमार को आरोपित किया गया है।