अवतार नगर मे 42 लीटर देशी शराब बरामद -:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण) :
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों से पुलिस ने 42 लीटर देशी शराब बरामद किया है ।
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के झौवा उतर बिहार ग्रामीण बैंक के पास से गुप्त सुचना पर छापेमारी कर बाइक के पिछे ट्यूब मे बाँध कर ले जा रहे 40 लीटर देशी शराब बरामद किया गया । मौके से पुलिस को देख बाइक सवार युवक बाइक छोड़ फरार हो गया ।
युवक की पहचान कर ली गयी है । युवक संठा गाँव निवासी राजु राय बताया जाता है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।
वही थानाक्षेत्र के हराजी गाँव से ए एस आई रामानंद सिंह पटेल ने छापेमारी कर नरेश माँझी के घर से 2 लीटर देशी शराब बरामद किया है वही मौके से पुलिस को देख विक्रेता फरार हो गया ।




Recent Comments