कहा जाता है की दुकानदार के लिये ग्राहक देवता होता है,लेकिन दुकानदार ने ग्राहक से कर ली मारपीट
डोरीगंज (सारण) :
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के झौवा गाँव मे दुकानदार द्वारा ग्राहक के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश मे आया है ।
इस संबंध मे झौवा निवासी उमेश राय ने स्थानीय थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि मै समान खरीदने मुक्तिनाथ महतों के दुकान पर गया था । वे सामान की क़ीमत ज्यादा बता रहे थे जब मैने सामान की उचित कीमत लेने की बात कही जिसपर उन्होंने अपने परिजनों शीलानाथ महतों , गोलु महतों , कपील महतों , जयराम महतों , सुरुज महतों एवं अशोक महतों के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट की ।
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।




Recent Comments