दैनिक खोज खबर/मांझी। ममांझी थाना क्षेत्र के जैंतिया गांव के समीप स्थित कपिल देव तिवारी के बगीचा से पुलिस ने 18 वर्षीया एक युवती का शव बरामद किया है। बुधवार की सुबह शौच करने गए गाँव के लोगों नें पेड़ पर लगे फंदे से युवती का झूलता हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर बड़ी संख्या में गाँव के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। बाद में ग्रामीणों ने माँझी थाना पुलिस को उक्त लोमहर्षक घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार तथा रामजी यादव के नेतृत्व में पहुँची पुलिस की टीम ने पेड़ पर लगे फन्दे से झूल रहे शव को नीचे उतारा। मौके पर मौजूद लोगों ने मृतका की पहचान कर ली। मृतका जैंतिया गाँव निवासी हरेन्द्र मांझी की पुत्री गुनगुन कुमारी बताई जाती हैं। शव के दरवाजे पर पहुँचते ही परिजनों के रुदन क्रन्दन से माहौल गमगीन हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। घटना की जानकारी देते हुए मृतका के परिजनों ने बताया कि मंगलवार को दोपहर से वह रहस्मयी ढंग से लापता हो गई थी तथा देर रात तक चली खोजबीन में उसका कुछ पता नही चला। बुधवार की सुबह गेंहू काटने जा रहे कुछ स्थानीय पुरुष व महिलाओं ने शव को पेड़ से लटका हुआ देख कर शोर मचाना शुरु किया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि जयप्रकाश महतो को दी। मुखिया प्रतिनिधि ने घटनास्थल पर पहुँच कर इसकी सूचना माँझी के थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस संकेत कुमार को दी। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुँची माँझी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। पुलिस ने शव के करीब पेड़ की डाली पर अटका पड़ा एक मोबाइल भी बरामद किया है। पेड़ की डाली पर अटके मोबाइल की जाँच पड़ताल के आधार पर पुलिस हत्या अथवा आत्महत्या मामले की गहराई से जाँच कर रही है। प्रथमदृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है जबकि परिजन इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। ग्रामीण दबी जुबान इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला होने की चर्चा कर रहे थे। मृतका तीन भाई व दो बहनों में से दूसरे नम्बर पर थी। जबकि मृतका के पिता छह भाई में से दूसरे नम्बर पर है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के पिता अष्टयाम मंडली के कलाकार हैं तथा उसी से होने वाली आमदनी से उनके परिवार का भरण पोषण होता है। बावजूद इसके आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक पखवाड़े पूर्व वे बेंगलुरू में किसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मजदूरी करने चले गए। मृतका की माँ मिन्ता देवी सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। समाचार लिखे जाने तक उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज नही की जा सकी थी।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्राकृतिक खेती अपनाने से कम होगी रासायनिक खाद पर निर्भरता
- मढ़ौरा अनुमंडल को मिला पहला आईएएस एसडीओ: सैयद आदिल मोहसिन के पदभार ग्रहण पर प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत
- मढ़ौरा में पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस
- छपरा में दर्दनाक हादसा: कुत्ते को बचाने के चक्कर में ट्रक के नीचे कुचला गया बाइक सवार, मौके पर मौत; 3 घंटे तक जाम रहा NH-19
- सतजोड़ा बाजार में भरभराकर गिरा पीपल का पेड़, ठेला चालक की मौत
- जेपी यूनिवर्सिटी में छात्रों का फूटा गुस्सा: मार्कशीट-रिजल्ट की गड़बड़ियों और कड़े नियमों के खिलाफ तेज हुआ आंदोलन
- पानापुर के युवक की चेन्नई में संदिग्ध परिस्थिति में मौत,सूचना के बाद परिजनों में कोहराम
- सारण: ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन का संदेश घर-घर पहुंचाएंगी एएनएम और आशा कार्यकर्ता
Recent Comments