डोरीगंज-:
“”””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के कमालपुर गाँव से स्थानीय पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब के साथ तीन महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया है ।

थानाध्यक्ष रामयश राय ने बताया कि पुलिस उपाधिक्षक के निर्देश पर की गयी छापेमारी मे स्थानीय थाना क्षेत्र के कमालपुर गाँव से 30 लीटर देशी शराब के साथ तीन महिला धंधेबाज स्थानीय निवासी प्रिति कुमारी , मनोरमा देवी एवं सरस्वती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
तीनों धंधेबाज अपने घर पर ही देशी शराब बेचने का धंधा करते थे ।