
मढ़ौरा(सारण)।
हरितालिका तीज पर महिलाओं ने शुक्रवार को पूरे दिन निर्जला व्रत रख कर घर व मंदिरों में जाकर पूजा की. व्रत को लेकर घरों में विशेष उत्साह रहा. गुरुवार की शाम नहाय खाय के बाद महिलाओं ने शुक्रवार को बगैर अन्न व जल के व्रत को धारण कर सुख, समृद्धि व शांति तथा अपने पति की लम्बी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने कामना की. शुक्रवार को सुहागिन महिलाएं विभिन्न शिव मंदिरों में गौरी-गणेश के साथ ही भगवान शंकर की पूजा अर्चना की तथा पूजा अर्चना के बाद मंदिर व अपने घरों में ही तीज व्रत की कथा का श्रवण किया. प्राचीन समय से चली आ रही परंपराओं का व्रत रखने वाली महिलाओं ने तीज व्रत के दौरान अक्षरश: पालन किया. कई परिवार की महिलाओं ने मंदिर में पूजा अर्चना के बाद घर में ही कथा का सुना. इस मौके पर महिलाओं ने सुहाग के सामानों का दान किया.इस व्रत को रखने वाली महिलाएं शनिवार की सुबह पारण करेंगी. व्रत धारण करने वाली महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं.




Recent Comments