अलग अलग मारपीट की घटना में महिला समेत दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान;

सिसवन (सिवान) : सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रविवार की रात मे दो पक्षों के आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कौली छपरा गांव निवासी शिवजी यादव की पत्नी विगनी देवी एवं नोन्यापट्टी गांव निवासी मैनुद्दीन मंसूरी शामिल हैं। दोनों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
—-