कालाजार जागरूकता अभियान के तहत बीडीओ ने की बैठक।
✍परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा(सीवान)प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को बीडीओ डॉ. दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में कालाजार जागरूकता अभियान को ले बैठक की गई। जिसमे सभी पंचायतो के मुखिया तथा पंचायत सचिव उपस्थित थे। इस बैठक में बीडीओ ने बताया कि इस भयंकर बीमारी से बचने के लिए सभी पंचायतों के वार्ड में लोगों को जागरूक कर जल जमाव की स्थिति न होने दें अगर जलजमाव हो रहा है तो किरासन तेल और डीडीटी का छिड़काव किया जाए। ताकि क्षेत्र में कालाजार के प्रकोप से बचा जा सके। इस अवसर पर सभी मुखिया और पंचायत सचिव उपस्थित थे।
नशे की हालत में एक को किया गिरफ्तार।




Recent Comments