
मढ़ौरा(सारण). नगर क्षेत्र के सभी छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर प्रशासन द्वारा हो रही देरी को देख डबरा नदी के नेपाली घाट पर स्थानीय युवाओं की समिति ने खुद का साफ-सफाई करने का बीड़ा उठाया है. गुरुवार को नहाय खाय के दिन भी प्रशासन ने जब उदासीनता दिखाया, तो स्थानीय समिति ने साफ-सफाई में लग गया. धेनुकी गांव के युवाओं की समिति सदस्य रंजन कुमार सिंह समेत अन्य सदस्यों ने कहा कि पिछली बार नगर प्रशासन ने साफ सफाई के लिये राशि मुहैया कराया था. लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया है. कमोवेश यही स्थिति नगर की अधिकतर छठ घाटों की है. अब छठ पूजा की तिथि काफी नजदीक है. इस दो दिनों में प्रशासन क्या कुछ कर पायेगा या नहीं,इसलिए स्थानीय लोग स्वयं कुछ कर छठ व्रतियों की सेवा में खुद के साफ सफाई में लगे हैं.फिर भी नदी का जलस्तर बढ़े रहने से बैरिकेटिंग भी कई घाटों पर जरूरी है. इसको लेकर लोग अभी भी नगर प्रशासन से उम्मीद लगाये हुए है.
क्या कहते हैं नपं के ईओ –
नगर पंचायत के ईओ मुकेश कुमार ने कहा कि छठ पूजा के पहले सभी छठ घाट की सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था कर ली जायेगी.गुरुवर शाम तक तीन घाटों की बैरिकेटिंग का कार्य पूरा हो जाएगा.अन्य घाटों पर भी जरूरत होने पर सभी तरह के कार्यो को समय से पूर्व पूरा करा लिया जाएगा.




Recent Comments