
योग दिवस पर ग्रामीण क्षेत्रों में रही धूम, दरियापुर में भी शिविर का हुआ आयोजन
दरियापुर (सारण) : शुक्रवार को अंतरास्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा दरियापुर मंडल द्वारा प्रखंड मुख्यालय दरियापुर के प्रांगण में के मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह के अध्यक्षता में अंतरास्ट्रीय योग दिवस शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें योग गुरु प्रवीण सागर के उपस्थिति में दर्जनों लोगों ने किया।जहां योग गुरु प्रवीण सागर ने दर्जनों लोगो ने योगासन करके और उपस्थित लोगो से कराकर लोगो को अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित और निरोग रखने की सलाह और प्रशिक्षण दिया। इस योग शिविर में प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने भी भाग लिया और कहा कि स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर स्थानीय स्तर पर शिविर का आयोजन किया गया है।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की उपलब्धि भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर एक अहम क़दम है।उन्होंने देश एवं प्रदेशवासियों को पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी और स्वस्थ रहें,सुरक्षित रहें, प्रसन्न रहें ,करें योग, रहें निरोग, का नारा दिया। इस मौके पर राकेश सिंह, मो0 कमरुद्दीन अंसारी,मुकेश सिंह,बिनोद राय, विनय शर्मा,अमरनाथ शर्मा,मोनू सिंह,रंजीत ओझा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।




Recent Comments