नौतन में एक क्विंटल का मिला अजगर
परवेज अख्तर/सिवान;
नौतन (सिवान): थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में एक विशाल अजगर सोमवार मिला। अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। इसको लेकर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। नौतन थाने की पुलिस ने वन विभाग को दी। ग्रामीणों के अनुसार अजगर का वेतन करीब एक क्विंटल होगा। समाचार लिखे जाने तक अजगर को पकड़ने के लिए कोई पदाधिकारी नहीं पहुंच पाए थे।
—




Recent Comments