अलग -अलग गांवों में अज्ञात अपराधियो ने गोली मार दो युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया
बनियापुर (सारणी ):थाना क्षेत्र के दो विभिन्न गांवो मे अज्ञात अपराधियो ने गोली मार दो युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया.पहली घटना थाना क्षेत्र के सरेयां की है जहां गांव के बाहर नदी किनारे शैच को गये विद्या महतो के 38 वर्षीय पुत्र अरूण कुमार महतो को अज्ञात अपराधियो ने गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया.घटना शनिवार की देर रात्री की है.शैच गये युवक के काफी देर बाद घर वापस नही लैटने पर जब परिजन खोजबीन मे जुटे तो युवक नदी किनारे घायल अवस्था मे मिला.गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज हेतु स्थानीय रेफरल अस्पताल लाया गया जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा एंव वहां से पीएमसीएच पटना भेज दिया गया जहां अपरेशन कर शरीर के अंदर फंसे गोली को तो निकाला गया मगर स्थिति गंभीर बताई जा रही है.घटना के कारणो एंव अपराधियो के सबंध मे कोई स्पष्ट जानकारी नही मिल पा रहा एंव स्थानीय लोगो मे कई तरह की र्चचा व्याप्त है.वही दुसरी घटना थाना क्षेत्र के भटवलिया की है जहां पृथ्वीनाथ सिंह के तीस वर्षीय पुत्र मंजीत कुमार सिंह को अज्ञात अपराधियो ने गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे इलाज हेतु सदर अस्पताल छपरा ले जाया गया जहां से पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया.एक ही रात अपराधियो द्वारा दो दो युवक की गोली मारने की घटना से आम लोगो मे भय एंव दहशत का माहैल है.