प्रतिमाओ के पुनः प्राण प्रतिष्ठा को ले पांच दिवसीय भव्य सर्वदेव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ
बनियापुर (सारण):थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर रामजानकी मंदीर से चोरी गये करोड़ो रूपये मुल्य के अष्टधातु के प्रभु श्रीराम,माता जानकी एंव भ्राता लक्षमण की प्रतिमाओ के बरामदगी के बाद प्रतिमाओ के पुनः प्राण प्रतिष्ठा को ले पांच दिवसीय भव्य सर्वदेव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोचार के बीच प्रारंभ हुआ.यज्ञ के प्रथम दिन यज्ञ संरक्षक दामोदर दास जी महराज एंव विद्वान अचार्यो के वैदिक मंत्रोचार के बीच बेदी एंव यज्ञशाला का निर्माण हुआ.यज्ञ के दुसरे दिन सोमवार को विशाल कलश यात्रा निकाल जलभरी कर मंडप प्रवेश किया जाएगा.यज्ञ समिति के अघ्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय ने बताया की पैगम्बरपुर का श्रीराम जानकी मंदीर शतवर्षीय है यह महिमायुक्त,जाग्रत एंव मनोकामनापूरक है.यज्ञ को लेकर स्थानीय एंव आस पड़ोस के श्रद्धालु भक्तो मे काफी उत्साह है एंव प्रथम दिन ही श्रद्धालु भक्तो की भारी भिड़ उमड़ी.




Recent Comments