अमरीकी हथियारों को समुद्र में फेंक देने के फ़िलीपींस के राष्ट्रपति के बयान से क्या अरब नेताओं की आँखें खुलेंगी
अब्दुल मुतलिब रज़ा
फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो डुटेर्टे का कहना है कि उनका देश अब अमरीका के सेकंड हैंड हथियार नहीं ख़रीदेगा। देश के दक्षिणी द्वीप मिंडानाओ में एक सैन्य छावनी में बोलते हुए डुटेर्टे ने कहा, अब हम और सेकंड हैंड हथियारों को स्वीकार नहीं करेंगे, अमरीका के सेकंड हथियारों को हम समुद्र में फेंक देंगे और उनके स्थान पर न्यू ब्रांड हथियार ख़रीदेंगे।
ग़ौरतलब है कि फ़िलीपींस के राष्ट्रपति ने हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ मुलाक़ात में रूसी हथियार ख़रीदने में रूचि दिखाई थी और पुतिन से कहा था कि उनके देश को रूसी हथियारों की ज़रूरत है।
विशेषज्ञों का कहना है कि डुटेर्टे का यह बयान सऊदी अधिकारियों की आँखें खोलने वाला है, जिन्होंने हाल ही में अमरीका से हथियारों की ख़रीद का अब तक का सबसे बड़ा समझौता किया है। सऊदी अरब, अमरीका से हथियार ख़रीदने वाला सबसे बड़ा देश है और वह इन हथियारों को यमन की ग़रीब जनता के ख़िलाफ़ इस्तेमाल कर रहा है।




Recent Comments