सौनवर्षा राज(सहरसा) से दैनिक खोज खबर के लिये आशीष कुमार सिंह की रिपोर्ट-
अभाविप सोनवर्षा इकाई के द्वारा नैंसी झा के समर्थन में सैकडों कार्यकर्ताओं के द्वारा केंडल मार्च शाम के 6:00 बजे ब्लोक रोड से निकाला गया।
कैंडल मार्च के नेतृत्व अभाविप के राज्य कार्यकारिणी सदस्य आशीष कुमार सिंह ने किया।नगर सह मंत्री अमन कुमार गुप्ता के अगुवाई में ब्लॉक रोड से होते हुए ओसामा चौक , केशवनगर, मेन मार्केट ,सब्जी मंडी मार्केट, राम मनोहर लोहिया गेट से होते हुए मुख्य बाजार परिभ्रमण करते हुए सोनवर्षा थाना का परिभ्रमण कर सोनवर्षा हाई स्कूल के सर हरिवल्लभ इंस्टिट्यूट के मंच पर कैंडल मार्च के द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ता के द्वारा दो मिनट तक अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त किया।
कैंडल मार्च में आए सभी सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नैंसी झा के पृथक आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए 2:00 मिनट तक मौन व्रत रखा उसके बाद सैकड़ों अभाविप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सागर कुमार जी ने कहा कि मैं बार-बार सोशल मीडिया पर नैंसी को इंसाफ देने की मांग कर रहा था कई लोग नेताओं से भी अपील कर रहे थे लेकिन आज के नेता भी उस बच्ची के इंसाफ के लिए आगे तक नहीं आए मुझे बहुत दुख हुआ कि वहा के जनप्रतिनिधि bjp के सांसद हुकुमदेव नारायण सिंह ने भी उनके परिवार से मिलने की जरूरत नहीं समझी।अभाविप के नगर सह मंत्री अमन कुमार गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली में घटित हुए दामिनी के हत्यारों को फांसी की सजा मिली ठीक उसी प्रकार आज नैंसी भी इस देश की बेटी है ,इस देश की बहन है, इसलिए उसके आरोपियों को सजा नहीं बल्कि फांसी होनी चाहिए तब जाकर आज के मनचले लड़कों को सबक मिलेगी वहीं अभाविप नगर एसएडी प्रमुख मुनमुन उर्फ अभिषेक के ने कहा कि किसी भी हालत में दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा और उन दोषियों के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई हो। वहीं अभाविप के राज्य कार्यकारिणी सदस्य आशीष कुमार सिंह ने नैंसी झा के बारे में कहा के मधुबनी जिले के महादेव मठ गांव निवासी रवीद्रनारायण नाथ झा जो कि एक पब्लिक स्कूल चलाते हैं कि 12 साल की बेटी ने नैंसी झा 25 मई की शाम को गायब हो गई 27 मई की शाम को उसकी लाश क्षत-विक्षत अवस्था में बगल के नदी के पास मिली 12 साल की उस बच्ची का गला काट दिया गया था लाश का पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आया जिन दो लोगों को अभियुक्त बनाया गया था .यह दोनों अभियुक्ति शराबबंदी के बाद भी पुलिस से मिलकर चोरी छुपे शराब बनाकर बेचते थे और यह दोनों व्यक्ति अपराधी प्रवृत्ति के लोग थे इसलिए पीडित परिवार को डर है कि कहीं पुलिस मामले को दबा ना दे मधुबनी दरभंगा के हर कोने में अपराध ,हत्या, लूट बलात्कार ,की घटना हो रही है और मिथिलावासी मोदी ,केजरीवाल ,अर्नब रवीश ,पाकिस्तान ,हिंदू आदि पर बहस कर रहे हैं इन पर कौन पूछ्ने आएगा और किसका दोष है यहा किसको कटघरे में खड़ा किया जाए और कौन न्याय दिलाएगा नैंसी को . नैंसी के समर्थन मे बार बार अभाविप के नगर सहमंत्री सम्मी कुमार कह रहे थे कि नैंसी तो अब वापस नहीं आएगी लेकिन इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठा कर आरोपियों को फांसी की सजा हो तभी उसको न्याय मिलेगी तभी उनकी आत्मा को शांति मिलेगी।
मौके पर अभाविप के जिला प्रमुख प्रोफेसर प्रेम नारायण सिंह RSS के बौद्धिक प्रमुख बलराज पंडित, नगर मंत्री विकास कुमार विश्वास ,नगर सह मंत्री प्रिंस कुमार ,कॉलेज अध्यक्ष अखिलेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य गौतम कुमार, kyp के डायरेक्टर ब्रजेश कुमार भारती, मदन मोहन झा ,नीतीश कुमार ,जय कुमार ,विक्रम कुमार, नवीन सिंह ,प्रीतम ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी गोलू ठाकुर गुलशन मीडिया प्रभारी सोमनाथ झा, विजेन्द्र कुमार विश्वास , साजन कुमार, निर्मल झा, विवेकानंद झा ,राजू जी, प्रियांशु सिंह ,रोहित सिंह, रोशन जी, मन्नू जी ,दौलत जी , रोशन कुमार जी, कुंदन कुमार ,केलू जी मौसम जी मनीष जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.




Recent Comments