*श्री- श्री 108 राम जानकी नवमी रजत जंयती समारोह का मधुवन में आज तीसरा दिन*
👈चंदन कुमार झा,दैनिक खोज खबर ,उदाकिशुनगंज,मधेपुरा 👉
उदाकिशुगंज प्रखंड अंतर्गत मधुवन पंचायत में श्री- श्री108 राम जानकी नवमी रजत जंयती समारोह का आज तीसरा दिन !
इस यज्ञ के अवसर पर विशाल कलश यात्रा को मधुवन पंचायत में 251 कन्या कुवारी व भक्तिमति महिलाओं द्वारा सर पर कलश रखने के साथ निकाला गया था ! इसका उद्घाटन विधायक विधायक निरंजन मेहता ने दीप प्रज्वलित कर किए !

लखनलाल मंत्री के अथक प्रयास एवम मानस संघ उपाध्यक्ष सत्यनारायण मेहता ,कोषाध्यक्ष विजेन्द्र मेहता व महेन्द्र मेहता के सहयोग से हर वर्ष जानकी नवमी मनाया जाता है ! भगवान श्रीकृष्ण और माँ जानकी की कथा दूसरे दिन सुनने योग्य था ! इस कथा को सुनाने झांसी से आयी साध्वी आराधना जी साथ में भोलानाथ किंकर मानस संघ महासचिव (संस्थापक) और अयोध्या से आऐ संतोषाचार्य जी मंच पर कथा कहते दिखे !
इस कथा का लाभ ऊठाने दूर-दराज से आऐ श्रधालुगण , भक्तिमति माताऐं ,व बच्चे बच्चियाँ मौजूद दिखे !
*प्रवचन से*
यह दिन हिंदू पौराणिक पवित्र ग्रंथ रामायण से सीता नवमी है ! की मुख्य नायक और नायिका भगवान श्रीराम और माता सीता है ! श्रीराम के तीन भाई थे, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न. श्रीराम सबसे बड़े पुत्र थे. ठीक इसी तरह माता सीता की तीन बहनें मांडवी, श्रुतकीर्ति और उर्मिला थी !माता सीता सबसे बड़ी थीं!
सीता उपनिषद में वर्णित है कि सीता उपनिषद अथर्ववेद का एक भाग है इस लिए इसे अथर्ववेदीय उपनिषद भी कहते हैं ! इस उपनिषद के अनुसार देवगण तथा प्रजापति के मध्य हुए प्रश्नोत्तर में ‘सीता’ को शाश्वत शक्ति का आधार माना गया है !इसमें सीता को प्रकृति का स्वरूप बताया गया है !
इस अवसर पर पंचायत की मुखिया कुमूद देवी , भीम कुमार ,सोनी कुमारी,अरूण कुशवाहा, बबलू पंडित,पप्पू कुमार, अभिमन्यु कुमार ,प्रेम कूमार ,आनंद कुमार ,मनिष कुमार मेहता, नवीन मेहता सहित सैकडों श्रधालु उपस्थित थे !आज अन्तिम दिन और भी भव्याभव्य आयोजन होने की संभावनाऐं बतायी जा रही है !




Recent Comments