
अमनौर के पूर्व विधायक चोकर बाबा को किया गया सम्मानित
हर जीव में शिव –चोकर बाबा
सोनपुर—अमनौर के पूर्व भाजपा विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा गुरुवार को सोनपुर के पहाड़ीचक निवासी शिवनंदन सिंह की पुण्यतिथि में पहुंचे थे। इस मौके पर गरीब रक्षक आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा को अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। मौके पर संबोधित करते हुए बाबा ने कहा कि बाबा हरिहरनाथ की धरती से मेरा विशेष लगाव है । मुझे जब वक़्त मिलता है तो जरूर बाबा का आशीर्वाद लेने आ जाता हूं साथ ही उन्होंने ने कहा कि गरीब रक्षक आर्मी के युवा सोनपुर का नाम जिले में ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में समाजसेवी संगठन के मिशाल के रूप में पेश किया है । हर जीव में शिव है और उसकी सेवा के लिए गरीब रक्षक के नौजवान जिस प्रकार तत्पर रहते है उससे ये स्पष्ट होता है यही सबसे बड़े धर्म रक्षक है। बाबा को सम्मानित करने के बाद गरीब रक्षक आर्मी प्रमुख प्रभात रंजन ने कहा की बाबा का जब जब आगमन होता हम सब को नई ऊर्जा प्राप्त होती है । संगठन हमेशा बाबा के साथ मजबूती से खड़ी रह कर उनके सेवा भाव को आमजन तक पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है। वहीं इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष राजन सिंह, कोषाध्यक्ष विनीत कुमार, मीडिया सेल प्रभारी आकाश राज, अधिवक्ता श्याम प्रकाश सिंह,ओमप्रकाश सिंह अधिवक्ता, जय प्रकाश सिंह, प्राणनाथ सिंह, कृष्णा सिंह, रणधीर प्रजापति, आलोक कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।




Recent Comments