अमनौर और इसुआपुर का बिजली फ्रेंचाइजी रद्द,राजस्व के लिए विभाग हुआ सख्त

मढ़ौरा (सारण): राजस्व वसूली को लेकर अमनौर और इसआपुर बिजली फ्रेंचाइजी संचालक के लापरवाही का परिणाम भुगतना पड़ा I पावर सब स्टेशन मढ़ौरा के सहायक अभियंता देवेन्द्र राम ने दोनों संचालकों का करा रद्द कर दिया I सहायक अभियंता के अनुसार दोनों बिजली फ्रेंचाइजी के द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही थी I उपभोगताओं को समय से विपत्र को नहीं देने की लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी I इनका व्यवहार भी उपभोगताओं के लिये सम्मानजनक नहीं था I इससे दोनों क्षेत्र में राजस्व में कमी आई थी और लोग बिजली बिल जमा करने के लिए प्रेरित नहीं हो रहे थे I ऐसी स्थिति में दोनों बिजली फ्रेंचाइजी संचालक का करार रद्द कर दिया गया है I इसुआपुर में ऋषिकेश कुमार के साथ नया करार किया गया है I अमनौर में जल्दी ही किसी दुसरे को फ्रेंचाईजी दिया जायेगा Iअन्य फ्रीडर में भी फ्रेंचाईजी संचालकों के कार्य के मुल्यांकन को लेकर विभाग सक्रीय है I लापरवाही को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जायेगा I




Recent Comments