9वी का छात्र रहस्यमय ढंग से गायब

परवेज़ अख्तर/सीवान :
जिले के लकड़ी नवीगंज ओपी थाना क्षेत्र के मुसेपुर निवासी पृथ्वी नाथ पांडेय का नाति विवेक कुमार 13 वर्ष जो पल्टू सिंह उच्च विद्यालय गोपालपुर कोठी के 9वी क्लास का छात्र था। आज मंगलवार को अहले सुबह सायकिल और स्कूल बैग लेकर निकला जो लौट कर वापस नही आया। परिजन प्रत्येक संबंध में खोज बीन कर हारे थाके किसी अनहोनी की आशंका को लेकर ओपी प्रभारी को लिखीत सुचना दे दिये है। ज्ञात हो कि विवेक का घर मढौरा थाना क्षेत्र के बरदहिया में है और वो ममहर मुसेपुर नाना के यहाँ रह कर पढ़ाई करता था। विवेक के गायब होने से पुरे क्षेत्र के लोगो मे खलबली सी मची है