नल-जल ,नली- गली योजना मे अनियमितता को लेकर जिलाधिकारी को दिया आवेदन -:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज/सारण -:
“””””””””””
सदर प्रखण्ड के मुसेपुर पंचायत के वार्ड नम्बर 6 के निवासियों ने नल जल एवं नाली गली योजना मे वार्ड सदस्य द्वारा अनियमितता को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की ।
इस संबंध मे वार्ड वासियों ने जिलाधिकारी के पास एक आवेदन सौपा है जिसमे लोगों ने आरोप लगाया है कि वार्ड मे दलित एवं महादलित लोगों के कारण वार्ड का चयन किया गया लेकिन वार्ड सदस्य द्वारा वार्ड के दलित एवं महादलित बस्ती मे सड़क एवं नाली नही बनवाया गया केवल अपने घर के आसपास ही सड़क बनवाया गया जिस कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है ।
लोग जब इस बारे मे उनसे कहने जाते है तो वे डाँट कर भगा देते है और कहते है की पैसा खत्म हो गया ।
आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों मे मुख्य रुप से राजेश्वर शर्मा , विधासागर शर्मा , नवलेश शर्मा , संतोष कुमार , हरेश साह , रितेश सिंह , सोनु सिंह , टिंकु सिंह ,तारकेश्वर गोस्वामी , चन्द्रशेखर पाण्डेय , मधु साह सहित दर्जनों वार्डवासी शामिल है ।