अमनौर अंचल कार्यालय में नये सीओ सुशील कुमार ने दिया योगदान

अमनौर में नये सीओ सुशील कुमार ने मंगलवार को अपना पदभार संभाला. इस दौरान सीओ सुशील कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे दखल दहानी अभियान बसेरा तथा अतिक्रमण से संबंधित कार्यो को करना मूल रूप से मेरी प्राथमिकता रहेगी. पद भार ग्रहण करने के बाद सीओ ने अंचल कर्मियों से परिचय प्राप्त किया. वहीं कर्मियों से कहा कि कार्य इमानदारी पूर्वक मन लगाकर करें. कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायगी. उक्त मौके पर मुख्य रूप से बीडीओ विभु विवेक , प्रधान लिपिक वेदप्रकाश, निधि कुमारी, राजीव कुमार पांडेय, रत्नेश कुमार आदि अंचल कर्मी शामिल थे.