
सोनपुर : प्ररवंड के बैजलपुर में पिछले दिनों भोज का खाना खाकर फुड पवांइजन के जद में अभी भी अस्वस्थ चल रहे है लोगों से भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल बाबू सिंह कुशवाहा ने मिल हालचाल जाना।श्री कुशवाहा ने रविवार की शाम को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय जी से उक्त लोगों की पीड़ा की बात पर संपर्क कर जानकारी दी |उन्होने अपने माध्यम से माननीय मंत्री को वस्तु स्थिति से अवगत कराया इसके उपरांत माननीय मंत्री ने श्री कुशवाहा को आशवासन दिया कि अस्वस्थ लोगों का इलाज PMCH के चिकित्सा अधिक्षक के देरव-रेरव में विशेषज्ञों द्वारा कराया जाएगा | माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने श्री कुशवाहा को अस्वस्थ लोगों की सुची तैयार करने का निर्देश भी दिया | तत्पश्चात सोमवार को श्री कुशवाहा ने बैजलपुर का दौरा सोनपुर नगर मण्डल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु के नेतृत्व में किया और ग्रसित लोगों की सूची तैयार करवाई |




Recent Comments