सड़क दुर्घटना में घायल साइकिल सवार को पुलिस ने उपचार के लिए पहुंचाया अस्पताल

अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर- सोन्हो मुख्य पथ एसएच 73 एचआर कॉलेज के पास कार के चपेट में आने से एक साईकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक तरैया थाना क्षेत्र के बनिया गांव निवासी योगीन्द्र साह के पुत्र रामायण साह बताया गया है. घटना को सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अमनौर थाने के एएसआई प्रदीप मुखर्जी व अन्य पुलिसकर्मियों ने उक्त घायल युवक को उपचार हेतु अमनौर पीएचसी में भर्ती कराया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त साईकिल सवार सोनहो की तरफ से अपने घर जा रहा था कि पिछे से आ रही एक कार ने ठोकर मार दिया. जहां वह घायल हो गया.




Recent Comments