अभी-अभी : अब बिना आधार नहीं रुकेगा कोई काम, UIDAI ने कहा- बिना आधार भी मिलेंगी सरकारी सुविधाएं
#रिपोर्ट / सुमित भगत ( सन्नी )/नवादा
#दैनिक खोज खबर सेंट्रल डेस्क
नई दिल्ली
अगर आपके पास आधार नहीं है तो भी सभी जरूरी सर्विस और स्कीम के फायदे मिलते रहेंगे।
UIDAI ने एक बयान में कहा है कि इसके लिए केंद्र और राज्यों के सभी डिपार्टमेंट को ऑर्डर जारी किया है। यूनीक आइडेंटिटी के बगैर भी लोगों को मेडिकल फैसिलिटी, स्‍कूल में दाखिला और सरकारी दुकानों से राशन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इस बारे में अथॉरिटी ने एक्‍सेप्‍शन हैंडलिंग रेगुलेशंस का प्रावधान किया है, इसके लिए पिछले साल 24 अक्‍टूबर को सर्कुलर जारी हुआ था।
UIDAI ने बयान में साफ किया है कि आधार का उद्देश्‍य असरदार टेक्‍नोलॉजी के इस्‍तेमाल से सरकारी सर्विसेज की डिलीवरी में ट्रांसपेरेंसी लाना है। इसका गलत इस्‍तेमाल नहीं होना चाहिए और इसे सेवाएं ना देने के बहाने के तौर पर देखा जाए। अथॉरिटी ने फिर से सभी राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के सेक्रेटेरिएट को लेटर लिखा है। जिसमें कहा है- सरकारें सुनिश्चित करें कि आधार एक्‍ट, 2016 के सेक्‍शन 7 को हर स्‍कीम के लिए जैसे का तैसा लागू किया जा रहा है या नहीं?
UIDAI ने कहा है कि आधार लोगों को अपनी पहचान बताने के लिए सक्षम बनाता है, ताकि वे बिना किसी डर के अधिकारों का इस्‍तेमाल कर सकें। अगर किसी के पास आधार नहीं है या उनका ऑनलाइन वेरिफिकेशन नहीं हो पाया है तो भी उन्हें सरकारी सेवाओं और स्‍कीमों का फायदा देना होगा। उनके आइडेंटिफिकेशन के लिए दूसरे ऑप्शंस का इस्‍तेमाल किया जा सकता है। इन्‍हें एक्‍सेप्‍शन रजिस्‍टर्स के रिकॉर्ड में रख सकते हैं। कोई अफसर या डिपार्टमेंट आधार न होने पर सेवाएं देने से मना करता है तो लाभार्थी को हायर अथॉरिटीज में शिकायत करनी चाहिए।