सारण :घर में घुस एक लाख तक की समान की चोरी
#राजू सिंह की रिपोर्ट
बनियापुर (सारण)
थाना क्षेत्र के पिरौरी गांव में बीती रात नगदी सहित एक लाख तक के समान की चोरी कर चोर फरार हो गये। जिसको लेकर गृह स्वामी व स्थानीय निवासी रामप्रकाश सिंह ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करा शक के आधार पर एक को नामजद किया है। जिस दर्ज प्राथमिक में बताया गया है कि पिछले दिनो मढौरा थाना क्षेत्र के मोथहां गांव निवासी रामेश्वर महतो ने पीड़ित के यहां चोरी होने की बात कही थी। इसी बीच पीड़ित के यहां से तीस हजार नगदी सहित दो मोबाइल, सोने का चेन सहित कुछ आवश्यक कागजात की चोरी हो गई। जिस पर पीड़ित ने उक्त आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।




Recent Comments