मशरक-महाराजगंज नई रेल लाइन निर्माण कार्य को मशरक के चैनपुर में ग्रामीणों ने रोका
#न्यूज़ इनपुट -हरि किशोर सिंह
मशरक (सारण) :
रविवार को मशरक-महाराजगंज नई रेल लाइन निर्माण कार्य को मशरक के चैनपुर में ग्रामीणों ने बल पूर्वक रोक दिया, तथा रेल प्रशासन विरोधी जमकर नारेबाजी किया।
बहरौली-बंगराघाट मुख्य पथ पर चैनपुर ग्रीड के पास सड़क को बंद कर देने से नाराज ग्रामीणों ने नई रेल निर्माण कार्य कर रहे मजदुरो को डाॅट फटकार व धमकी देते हुए भगा दिया।
मौके पर कार्य कर रहे मजदुरों पर एका एक दर्जनो युवक टुट पड़े तथा भागो भागो, निर्माण कार्य नही होगा। पहले सड़क बनाओ, फिर रेल निर्माण कार्य करो। कहते हुए निर्माण कार्य कर रहे मजदुरो को मौके से भगा दिया।
उग्र ग्रामीणों के रूख भाप मजदुर भाग गए। नेतृत्व कर रहे बिजय आइटीआई के सचिव जितेंद्र सिंह, पप्पु सिंह सिग्रीवाल, अरविंद पांडेय, चंदकेत सिंह, काशीनाथ तिवारी, रामविनोद साह, मुकेश तिवारी, दिग्विजय जी, संजय पंडित ने कहा कि जब तक सड़क निर्माण नही होगा तब तक रेल निर्माण कार्य नही होने दिया जाएगा। पप्पु सिंह सिग्रीवाल ने बताया के रेलमंत्री, उपमुख्य अभियंता(निर्माण) पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर, सारण डीएम एवं एसपी को भी इसकी जानकारी दी गई है।
बताते चले कि इसके पूर्व में भी सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम व रेलवे निर्माण कार्य को ठप किया था। तब अधिकारियों द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया गया था।